मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर से दर्दनाक हदासे की खबर सामने आई है। जहां एक लड़की अपने दोस्त के साथ ढाई लाख की हाई स्पीड स्पोर्ट्स बाइक से घूमने निकली थी। लेकिन युवती की गर्दन कटीले तारों में फंस गई और कट गई। 

जबलपुर. मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर से दर्दनाक हदासे की खबर सामने आई है। जहां एक लड़की अपने दोस्त के साथ ढाई लाख की हाई स्पीड स्पोर्ट्स बाइक से घूमने निकली थी। लेकिन इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दीवार से जा टकराई। युवती की गर्दन दीवार पर लगे फेंसिंग के कटीले तारों में फंस गई और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लड़का गंभीर रुप से घायल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टक्कर होते ही गर्दन पूरी तरह से कट गई
दरअसल, यह हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जाता है। जहां रेणु ठाकुर नाम की लड़की अपने दोस्त राहुल जाट के साथ स्पोर्ट्स बाइक से घूमने निकली थी। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहा लड़का नशे में था। दोनों नागरथ चौक से तैयब अली पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रफ्तार में चल रही बाइक स्पीड ब्रेकर से उछल गई। पहले बाइक फुटपाथ पर चढ़ी, फिर पोल से टकराई और स्कूल की दीवार से जा टकरा गई। पीछे बैठी लड़की उछलकर तारों की फेंसिग में जा गिरी। गर्दन कांटों में फंस गई और कट गई। 

ढाई लाख की बाइक हो गई चकनाचूर
आलम यह था कि ढाई लाख की बाइक पूरी तरह से चकना चूर हो गई। वहीं लड़की का शव खून से लथपथ हो गया। जिसने भी यह भयाभह मंजर देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। राहगीर आनन-फानन में दोनों को विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं लड़के का इलाज जारी है।

देर रात दोस्त के साथ निकली थी घूमने
बता दें कि ओमती पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि रेणु सीधी के अकुई चुरहट की रहने वाली थी। वह यहां पर एक किराए के मकान में अपनी बहन के साथ रहती थी। वह यहां प्राइवेट जॉब कर रही थी। शुक्रवार देर रात राहुल का उसके पास फोन आया और रेणु बहन को उसके साथ जाने का कहकर निकल गई।

यह भी पढ़ें -Maharashtra: अहमदनगर Hospital में लगी भीषण आग, 11 कोरोना मरीजों की मौत..पूरी ICU जलकर खाक

यह भी पढ़ें-Bhai DooJ पर गुजरात में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री टैंक में 5 मजदूरों की मौत..यूं खत्म हुईं जिंदगियां