मंगलवार रात दमोह के जिला अस्पताल में एक ट्रक में सिलेंडर पहुंचे हुए थे। जैसे ही मरीजों के परिजनों ने इनको उतरते देखा तो वह सिलेंडर छीनकर ले जाने लगे। जब हॉस्पिटल स्टाफ ने वापस मांगे तो वह विवाद करने लगे और गाली-गलौच करने लगे।

दमोह (मध्य प्रदेश). देश में कोरोना से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। हर तरफ चीख-पुकार और हाहाकार मचा हुआ है। कई राज्यों की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं। मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन कि कमी से लोग तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के दमोह से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां मरीज के परिजनों ने ऑक्सीजन के सिलेंडरों को देखते ही लूटपाट चालू कर दी और एक-एक की जगह दो-दो सिलेंडर कर अपने कब्जे में रख लिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरी रात होता रहा हंगामा..बुलानी पड़ी पुलिस
दरअसल, मंगलवार रात दमोह के जिला अस्पताल में एक ट्रक में सिलेंडर पहुंचे हुए थे। जैसे ही मरीजों के परिजनों ने इनको उतरते देखा तो वह सिलेंडर छीनकर ले जाने लगे। जब हॉस्पिटल स्टाफ ने वापस मांगे तो वह विवाद करने लगे और गाली-गलौच करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई। अस्पताल के डॉक्टर, सिविल सर्जन, सीएमएचओ सहित कर्मचारी एकत्रित हो गए, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

पुलिस टीम को वापस जाना पड़ा..नहीं दिए सिलेंडर
मामला सुलझाने ASP शिव कुमार सिंह पुलिस टीम लेकर रात को ही अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह सिलेंडर वापस लौटाने को तैयार नहीं हुए। आलम यह हुआ कि पुलिस और लोगों के पीच हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि कुछ देर बाद ASP वापस लौट गए, सोचा सुबह हालात सुधर जाएंगे। 

नियमों को बताकर वापस लिए सिलेंडर
अस्पताल स्टाफ को सुबह सिलेंडरों की जरूरत पड़ी तो परिजनों को वापस मांगे, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। एक बार फिर सुबह ASP पहुंचे और समझाते हुए कहा कि एक मरीज के परिजन को नियमों के मुताबक, एक ही सिलेंडर मिल सकता है, इसलिए आप एक तो वापस कर दो। कुछ देर बाद परिजनों ने सिलेंडर लौटा दिए।