पुलिस पूछताछ में आरोपी टीचर पिता ने बताया कि अगले महीने उसके बेटे की शादी होने वाली थी। लेकिन वह हमारे मना करने के बाद भी दूसरी लड़की से फोन पर बात करता था। कई बार समझाने के बाद भी वो मान नहीं रहा था। इसके बाद पूरे परिवार ने उसकी हत्या करने की प्लानिंग रच डाली। 

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 15 दिन पहले हुए एक मर्डर में पुलिस ने आरोपियों पकड़ते हुए सोमवार को कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि एक सरकारी टीचर ने ही अपने जवान बेटे की हत्या की थी। इतना ही नहीं इस काम में पत्नी और बेटी की मदद लेकर शव को नदी में फेंक दिया था। वजह इतनी सी थी कि बेटा सगाई के बाद भी दूसरी लड़की से फोन पर बात करता था। जो परिवार को पसंद नहीं आई और उसकी हत्या करने की प्लानिंग रच डाली। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी टीचर ने खुद पुलिस के पास जाकर बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई। वह आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रशासन पर दवाब बनाते हुए इंसाफ की गुहार लगा रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे की हत्या के बाद इंसाफ की गुहार लगाता रहा
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह वारदात बुरहानपुर जिले के धुलकोट गांव की है। जहां सरकारी टीचर भिमान सिंह 2 जनवरी की रात बेटे रामकृष्ण भिलाला (25) की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और बेटी के साथ मिलकर बेटे के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और रात में ही शव को नदी में फेंक दिया। इसके बाद 3 जनवरी को पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई कि बेटा 2 जनवरी से लापता है। इसके बाद पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाता रहा।

पिता के क्राइम में मां और बहन ने भी दिया साथ
पुलिस पूछताछ में आरोपी टीचर पिता ने बताया कि अगले महीने उसके बेटे की शादी होने वाली थी। लेकिन वह हमारे मना करने के बाद भी दूसरी लड़की से फोन पर बात करता था। कई बार समझाने के बाद भी वो मान नहीं रहा था। 2 जनवरी की रात बेटा दूसरी लड़की से बात कर रहा था। यह देखते मुझे गुस्सा आया और बेटे को धक्का दे दिया, जिससे वह बाथरूम की दीवार से टकराकर गिर गया था। इसके बाद पिता ने सीने पर जोरदार लात मारी थी। इससे बेटे की मौत हो गई। फिर पत्नी जमना बाई और बेटी कृष्णा की मदद से लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। रात को ही बेटे के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और शव को नदी में फेंक दिया।

दिसंबर में हुई सगाई और फरवरी में होनी थी शादी
बता दें कि मृतक रामकृष्ण की दिसंबर महीने में ही सगाई हुई थी और अगले महीने फरवरी 2022 में विवाह होने वाला था। लेकिन फिर भी वह किसी और लड़की से फोन पर बातें करता था। रामकृष्ण की इन्हीं आदतों के कारण परिजन से उसका अक्सर विवाद होता रहता था। पिता ने कहा कि वह कोई कामकाज नहीं करता था। दिनभर मोबाइल पर बात करते रहता था। बस इसी बात पर ही मुझे इतना गुस्सा आया कि उसको मरा डाला। वहीं मामले की जांच कर रहे बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया।