यह अनोखा बच्चा मंडला जिले के अंजनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां कुछ दिन पहले रक्षा कुशवाहा को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज शुरू होने के करीब 1 घंटे बाद रक्षा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जिसका वेट 5  किलो 100 ग्राम है और लंबाई  1.77 फिट है।

मंडला (मध्य प्रदेश). हर कोई चाहता है कि उनके घर जन्म लेने वाला बच्चा हृष्ट-पुष्ट और स्वस्थ हो। एमपी के मंडला में एक अनोखा बच्चा जन्मा है। जिसे देखक हर कोई हैरान है। यहां वह नवजात अपने वजन को लेकर चर्चा में है। जिसका वेट 5 किलो 100 ग्राम है और लंबाई 1.77 फिट है। अक्सर नवजातों का वजन 2-3 किलो तक ही होता है। लेकिन इस बच्चे का इतना वेट होने के चलते वह चर्चा में आ गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला को देख हैरान थी नर्स
दरअसल, यह अनोखा बच्चा मंडला जिले के अंजनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां कुछ दिन पहले रक्षा कुशवाहा को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। स्टाफ नर्स ललिता ने बताया कि शुरुआत में बच्चे को देखने पर लगा कि महिला का प्रसव का समय ज्यादा बढ़ गया है और बच्चा पानी पी रहा है। वह समझ नहीं पा रही थी कि यह सब क्या हो रहा है।

डॉक्टरों ने कहा-ऐसे केस बहुत कम देखने को मिलते
अस्पातल के डॉक्टरों ने इसे गंभीरता से लिया और फौरन बच्चे का इलाज शुरू किया। डॉ. अजय घोष ने बताया कि इलाज शुरू होने के करीब 1 घंटे बाद रक्षा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। लेकिन जब बच्चे का वजन जांचा गया तो सब हैरान थे। क्योंकि इस तरह के केस बहुत कम देखने या सुनने को मिलते हैं। अगर होते भी हैं तो परेशानी वाली बात होती है। जिनको बड़े अस्पताल या जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। लेकिन महिला ने हम पर भरोसा जताया और कहा कि वह यहीं पर अपना प्रसव कराएंगी। इस समय मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 

डॉक्टर कर चुके थे मना, कहते स्थिति क्रिटिकल है
मां बनी रक्षा ने बताया किडॉक्टर पहले मुझे जिला अस्पताल भेज रहे थे। उनका कहना था कि स्थिति क्रिटिकल है। इसलिए तुमको बड़े अस्पताल जाना होगा। लेकिन, मैं कोरोना की वजह से दूसरी जगह जाने के लिए तैयार नहीं थी। फिर मेरे मना करने के बाद यहां के डॉक्टरों ने मेरी डिलेवरी करवाना उचित समझा। अब में अपनी प्यारी सी बेटी के साथ बहुत खुश हूं।