हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही मासूम बच्चे सड़क पर उछलकर बीच सड़क पर जा गिरे। आसपास पास के लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े ही थे कि अगले ही पल उनके ऊपर से डंपर इन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। मासूमों के शव को टुकड़े रोड पर जा चिपके।

उज्जैन (मध्य प्रदेश). वाहनों की रफ्तार का कहर रोज कई जदगियां निगल रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा महाकाल नगरी उज्जैन में हुआ, जहां भीषण सड़क हादसे और एक बेलगाम डंपर ने हंसते खेलते परिवार को तहस नहस कर दिया। इस एक्सीडेंट में तीन बच्चों की मौक पर दर्दनाक मौत हो गई और वहीं मासूमों के माता-पिता सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे का यह सीन इतना खौफनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माता-पिता के सामने तीन बच्चों की मौत
दरअसल, यह भयानक हदासा बुधवार दोपहर करीब दो बजे उज्जैन के पण्डियाखेड़ी चौराहे पर हुआ। जहां तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार परिवार को अपने चपेट में ले लिया और उनको कुचलते हुए स्पीड में निकल गया। दंपति के मासूम तीन बच्चे डंपर की नीचे बुरी तरह से कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माता-पिता गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल में एडमिट कर दिया है।

पुलिस ने मासूमों के अंगों को मिट्‌टी से ढंका
हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही मासूम बच्चे सड़क पर उछलकर बीच सड़क पर जा गिरे। आसपास पास के लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े ही थे कि अगले ही पल उनके ऊपर से डंपर इन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। मासूमों के शव को टुकड़े रोड पर जा चिपके। यह सीन इतना भयानक था कि पुलिस को मिट्टी से खून और अंगों को ढंकना पड़ा।

(एक्सीडेंट के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए}

खरीददारी करके इंदौर से लौट रहा था परिवार
पुलिस के मताबिक, बाइक सवार दंपति अपने तीन बच्चों के साथ इंदौर से कुछ खरीदी करके आ रहे थे। लेकिन पीछे से तेजगति से आ रहे डंपर ने उनकी सारी खुशियां मौत के मातम में बिखेर दीं। फिलहाल पीड़ित परिवार की पहचान नहीं हो सकी है।