युवक महिला से तब से रेप कर रहा था जब वो नाबालिग थी। करीब 15 साल तक पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यहां तक कि महिला ने एक शिक्षक से शादी तक कर ली, लेकिन युवक ने हैवानियत करना नहीं छोड़ा।

भोपाल. भारत में बलात्कार के मामलों की जांच में अक्सर समय लगता है। देश में कई फास्ट ट्रैक आदलतें बनने के बाद भी पीड़िता इंसाफ के लिए भटकती रहती हैं। मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक का ऑन द स्पॉट कत्ल कर दिया। ना कोई एफआईआर ना ही दूसरी कानूनी कार्रवाई, फैसला मौके पर ही कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 साल से पीड़िता का कर रहा था शारीरिक शोषण
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना गुना शहर का है। जहां एक युवक महिला से तब से रेप कर रहा था जब वो नाबालिग थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 15 साल तक पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब कभी भी युवती ने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी देता रहता। यहां तक कि महिला ने एक शिक्षक से शादी तक कर ली लेकिन युवक ने हैवानियत करना नहीं छोड़ा।

जान से मारने की धमकी देकर करता था रेप
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम बृजभूषण शर्मा है जो अशोकनगर जिले का रहने वाला था। वह महिला के पति के बाहर जाते ही पीड़िता के घर शराब पीकर पहंचा जाता था। जिसके बाद वह पति को बताने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। यहां तक महिला ने उसको कुछ पैसे भी दिए, लेकिन इन सब के बावजदू भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

टूट गया महिला का सब्र का बांध और...
जानकारी के अनुसार, वारदात वाली रात महिला अपने घर पर अकली थी। इसी दौरान आरोपी नशे की हालत में उसके घर आ गया और जबरदस्ती करने लगा। फिर महिला का सब्र का बांध टूट गया और उसने चाकू से युवक पर 25 से ज्यादा बार वार कर किए। वह आरोपी को जब तक मारती रही तब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

पुलिस को फोन कर कहा- रेपिस्ट को मार डाला
महिला ने युवक की हत्या करने के बाद पुलिस को फोन कर मामले की सारी जानकारी दी और कहा-सर मैंने रेपिस्ट को मार डाला। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि युवक खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा था। जबकि युवती के हाथों में भी खून लगा हुआ था। पुलिस ने महिला को हिरासत ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। (हालांकि घटना की तारीख और दिन की जानकारी नहीं दी गई है, यह खबर हम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता रहे हैं।)