लड़की को रोककर आरोपियों ने कहा कि तुम जैसी लड़की ही हमारी कौम को बदनाम करती हो। आप अपना बुर्का उतारो, सारा सच सामने आ जाएगा। इस दौरान लड़का-लड़की गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन भीड़ ने उन्हें नहीं छोड़ा। 

भोपाल (मध्य प्रदेश). राजधानी भोपाल से कौम को बदनाम करने का आरोप लगाकर एक लड़की का बीच सड़क पर उसका बुर्का उतरवा दिया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह एक लड़की के साथ कुछ लोग बदसलूकी करके उसका बुर्का उतरवा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी लड़की
दरअसल, शर्मनाक घटना भोपाल के ईटखेड़ी थाना स्थित इस्लामनगर की बताई जा रही है। जहां शनिवार को एक लड़की बुर्का पहने अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। गाड़ी पर फूल माला चढ़ी हुई थीं, वह दोनों घूमने के लिए गए हुए थे। इसी बीच कुछ लोगों ने दोनों को रोक लिया, देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। दोनों मिन्नतें करते रहे, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

गिड़गिड़ाती रही लड़की, लेकिन नहीं माने आरोपी
लड़की को रोककर आरोपियों ने कहा कि तुम जैसी लड़की ही हमारी कौम को बदनाम करती हो। आप अपना बुर्का उतारो, सारा सच सामने आ जाएगा। इस दौरान लड़का-लड़की गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन भीड़ ने उन्हें नहीं छोड़ा। मजबूरन बस बाद में लड़की ने अपना बुर्का उतारा और उनको दे दिया। आरोपी कहने लगे देखो अंदर जींस-शर्ट और ऊपर से बुर्का, ऐसे लोग ही तो हमारी कौम को बदनाम कर रहे हैं।

लड़का-लड़की ने नहीं की पुलिस से शिकायत
बता दें कि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शोएब और अब्दुल माजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एडिशनल एसपी दिनेश कौशल ने बताया कि पीड़ित लड़का-लड़की ने कोई शिकायत नहीं की गई है। वीडियो के आधार पर ही ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।