कारोबारी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने और दो महिलाओं द्वारा कर्जा वसूलने को लेकर आए-दिन अभद्रता करने का जिक्र है, इसी वजह से परेशान आकर सामूहिक आत्महत्या की बात लिखी है। संजीव ने दो महिलाओं से आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लिया था, जिसे वे लंबे समय से चुका नहीं पा रहे थे। महिलाएं आए-दिन घर आकर परिवार से अभद्रता करती थीं। 

भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में गुरुवार देर शाम एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। इनमें दो महिलाएं, दो बच्चियां और मैकेनिक शामिल है। सभी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में छोटी बेटी पूर्वी जोशी की हालत बेहद नाजुक है। जबकि उसकी मां अर्चना की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि तीन अन्य की हालत स्थिर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर के मुताबिक, आनंद नगर में अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले संजीव जोशी मैकेनिक हैं। वे अपनी मां नंदनी जोशी, पत्नी अर्चना, दो बेटियों ऋषिमा, पूर्वी के साथ रहते हैं। गुरुवार देर रात सभी ने एक साथ जहर खा लिया। सभी को उपचार के लिए पटेल नगर इलाके में गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कारोबारी की पत्नी और सबसे छोटी बेटी की हालत बेहद नाजुक थी। घटना के संबंध में पुलिस को शुक्रवार सुबह पता चल सका। इसके बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और परिजन के बयान ले रही है। जहर खाने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को पारिवारिक कलह की आशंका है।

कर्ज से परेशान होने की बात आ रही सामने
बताया गया कि कारोबारी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने और दो महिलाओं द्वारा कर्जा वसूलने को लेकर आए-दिन अभद्रता करने का जिक्र है, इसी वजह से परेशान आकर सामूहिक आत्महत्या की बात लिखी है। संजीव ने दो महिलाओं से आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लिया था, जिसे वे लंबे समय से चुका नहीं पा रहे थे। महिलाएं आए-दिन घर आकर परिवार से अभद्रता करती थीं। कर्ज नहीं चुकाने की हालत में घर में कब्जा करने की धमकी देती थीं। इसी बात को लेकर परिवार में भी कलह होती थी। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। 

पत्नी किराने की दुकान चलातीं, बच्चियां पढ़ाई करतीं
संजीव की पत्नी अर्चना जोशी घर में ही किराने की दुकान का संचालन करती हैं। बड़ी बेटी ऋषिमा इंजीनियरिंग कर रही है। जबकि 16 साल की छोटी बेटी पूर्वी जोशी स्कूली छात्रा है। संजीव की मां नंदनी जोशी भी उनके साथ रहती हैं। 

Shocking: Diwali से पहले बुझा घर का चिराग, 3 साल के बच्चे ने निगल लिए थे पटाखे, नहीं बच सकी जान

2 बहनों को पूरे परिवार के सामने दी दर्दनाक मौत, दूर खड़े रहे माता-पिता चाहकर भी कुछ नहीं कर सके

कुदरत का करिशमा: बकरे के शरीर पर एक तरफ 'ओम' तो दूसरी तरफ लिखा 'अल्हा', कीमत 11 लाख..बदल रही किस्मत