माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा10वीं-कक्षा 12वीं के परिणाम आज दोपहर एक बजे जारी करने जा रहा है। जिल पल का परीर्थीयों का इंतजार था वह अब खत्म होने जा रहा है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सिंगल क्लिक से नतीजे जारी करेंगे। 

भोपाल. मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं-कक्षा 12वीं के बोर्ड के लाखों छात्रा के लिए वो खास पल आ गया है, जिसका वो कई महीनों से इतजार कर रहे थे। महज एक घंटे बाद यानि आज 29 अप्रैल 2022 दोपहर एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। जिसे राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सिंगल क्लिक से नतीजे जारी करेंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो साल में इस बार हुई थीं 10वीं-कक्षा 12वीं की परीक्षा
दरअसल, इस बार का परिणाम बोर्ड और 10वीं कक्षा-12वीं के परीक्षार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि दो साल बाद बोर्ड आधिकारिक रिजल्ट की घोषणा करने जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते साल 2020 2021 में कक्षा 10वीं- कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन दिया गया था। वहीं इस दौरान टॉपर्स कि लिस्ट का भी ऐलान नहीं किया गया था। लेकिन इस बार परीक्षा ऑफलाइन आयोजित हुई थी और टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।

इस बार 60 साल में पहली बार हुआ ये काम
बता दें कि मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने इस बार छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन नहीं देना पड़े। इसलिए 60 साल के इतिहास में पहली बार बोर्ड की परिक्षाएं फरवरी के महीने में आयोजित की गई थीं। जिसमें छात्र-छात्राओं की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्लास रूम में बैठने की व्यवस्था की गई थी। सिर्फ कोरोना के डर के चलते इस साल बोर्ड ने एक महीने पहले ही परीक्षा करा दी थीं। जबिक बोर्ड एग्जाम अक्सर मार्च के महीने में आयोजित हुए हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल परिणाम भी एक महीने पहले यानि अप्रैल में जारी करने जा रहा है।

10वीं, 12वीं बोर्ड के सभी छात्र यहां देख सकते हैं परिणाम
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं, 12वीं बोर्ड के सभी छात्र और छत्राएं अपने परिणामों को एमपी बोर्ड की वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही वह मोबाइल एप डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। इस बार की बोर्ड परिक्षाओं में10वीं में 10.5 लाख स्टूडेंट्स और 12वीं में 9. 5 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा दी है। 

इसे भी पढ़ें-MP Board Result 2022 : जानिए कैसा रहा है पिछले पांच सालों का रिजल्ट, हर बार छात्राओं ने मारी है बाजी

इसे भी पढ़ें-MP Board Result 2022: 10वीं-12वीं परीक्षा में फेल हो जाएं या नंबर कम आएं तो डरें नहीं, ये ऑप्शन आपके पास हैं