10:13 PM (IST) Jul 17
ग्वालियर में दिग्गजों को झटका

ग्वालियर नगर निगम में बीजेपी को झटका लगा है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार शोभा सिकरवार को जीत मिली है। इस सीट पर भाजपा के सीनियर लीडर और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के पसंदीदा कैंडिडेट को सुमन शर्मा को टिक मिली थी। यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। 

10:11 PM (IST) Jul 17
भोपाल में फिर सत्ता में भाजपा

भोपाल नगर निगम में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा की मालती राय ने कांग्रेस की विभा पटेल को बड़े अंतरों से हराया है। बता दें कि जीत की ऑफिशियल घोषणा होने से पहले ही बीजेपी ऑफिस में जश्न शुरू हो गया था। सीएम शिवराज ने मालती राय को जीत की मिठाई खिलाई। 

09:13 PM (IST) Jul 17
जबलपुर में कांग्रेस की जीत

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह ने 293192 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबलपुर में बीजेपी ने डॉ जितेन्द्र जामदार को अपना कैंडिडेट बनाया था। लेकिन जितेन्द्र जामदार को जीत नहीं मिली। 

09:01 PM (IST) Jul 17
बीजेपी की सबसे बड़ी जीत

नगर निगम चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ी जीत इंदौर में मिली है। यहां से भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने 1 लाख 32 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। भार्गव ने कांग्रेस के संजय शुक्ला को हराया है। शु्कला वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। 

08:32 PM (IST) Jul 17
बीजेपी ने 80 फीसदी से ज्यादा सीटें जीती

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- BJP को नगरीय निकाय चुनाव में रिकॉर्ड जीत प्राप्त हुई। नगर परिषद, नगर पालिका में ऐसी शानदार जीत कभी हासिल नहीं हुई। BJP ने जीत का नया इतिहास रचा है। BJP को 64 जगहों पर पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। इस बार 80% से ज्यादा सीटें BJP ने प्राप्त की हैं। 

08:25 PM (IST) Jul 17
बीजेपी का पैसा जीता

कमलनाथ ने कहा- BJP कहती है कि वो जीते हैं, दरअसल वे नहीं जीते हैं बल्कि पुलिस, प्रशासन और पैसा जीते हैं। 15 महीनों में फिर से विधानसभा चुनाव होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमारा साथ देगी। ये झूठे आंकड़े देने से कुछ नहीं होगा, खरीदने से कुछ नहीं होगा। 

07:34 PM (IST) Jul 17
संजय शुक्ला ने मानी हार


इंदौर में कांग्रेस कैंडिडेट संजय शुक्ला ने हार स्वीकार कर ली है। संजय शुक्ला कांग्रेस के विधायक हैं। भाजपा यहां से निर्णायक बढ़त बनाए हुई है। भाजपा ने पुष्यमित्र भार्गव को कैडिडेट बनाया था। 

05:39 PM (IST) Jul 17
उज्जैन में भाजपा की जीत

उज्जैन नगर निगम में भी भाजपा का कब्जा हो गया है। BJP के मुकेश टटवाल 923 वोट से जीते। यहां से कांग्रेस मे महेश परमार को टिकट दिया था। महेश परमार मौजूदा समय में विधायक हैं।  
 

05:11 PM (IST) Jul 17
उज्जैन में हंगामा

उज्जैन में काउंटिग को लेकर बड़ा हंगामा हो गया है। यहां कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट की पुलिस से बहस हो गई है जिसके बाद काउंटिंग को रोक दिया गया है। काउंटिंग रोके जाने तक भाजपा कैंडिडेट यहां बढ़त में थे। अभी 11वें राउंड की गिनती होनी है। 

04:51 PM (IST) Jul 17
छिंदवाड़ा में जीती कांग्रेस

छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के हाथ सफलता लगी है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से अपना चुनाव जीत गए हैं। विक्रम ने BJP के आनंद धुर्वे को हराया। बता दें कि इस निगम पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा था। 

03:56 PM (IST) Jul 17
सागर में भी बीजेपी की जीत


सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया। बता दें कि यह सीट पहले भी भाजपा के पास थी। इस सीट पर भाजपा कैंडिडेट शुरू से निर्णायक बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थीं। 

03:37 PM (IST) Jul 17
आप की एंट्री

सिंगरौली नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। यहां से आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। रानी अग्रवाल के के समर्थन में अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संंबोधित किया था और रोड शो किया था। 

02:20 PM (IST) Jul 17
राजगढ़ में कांग्रेस को लगा झटका


राजगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस के खाते में निराशा आई है। यहां  15 सीटों में से 12 पर भाजपा को जीत मिली है। जबकि कांग्रेस के खाते में केवल तीन सीटें ही आई हैं। अब नगर पालिका में बीजेपी का अध्यक्ष बनाना तय है।

02:05 PM (IST) Jul 17
आप का खुला खाता

शाजापुर नगर पालिका 29 वार्डों में से 17 वार्ड पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस के खाते में केवल 9 वार्ड में ही जीत मिली है। एक वार्ड में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही एमपी में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। नरसिंहपुर जिले की करेली नगर परिषद भाजपा ने 15 में से 15 वार्ड जीत हासिल की है। 

02:01 PM (IST) Jul 17
खंडवा में बीजेपी की जीत

भाजपा के खाते में अभी तक तीन नगर-निगम आ गए हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव को जीत मिली है। अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19463 वोटों से हराया है। भाजपा अभी तक 3 सीटें जीत चुकी है। 

01:36 PM (IST) Jul 17
सतना में भी बीजेपी की जीत

सतना नगर निगम में भी बीजपे को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। 

01:14 PM (IST) Jul 17
भिंड-गुना में भाजपा को झटका

भिंड की लहार नगर पालिका के 15 में से 13 में कांग्रेस को जीत मिली है। गुना क्षेत्र में भी भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा है। इन चुनावों में हार से भाजपा के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की छवि पर सवाल उठ सकते हैं।  

01:07 PM (IST) Jul 17
सागर में भाजपा को बढ़त

भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। शुरुआत से ही उन्होंने बढ़त बनाई थी। वहीं, वार्ड 8 कृष्णगंज से भाजपा के अनूप उर्मिल जीत गए हैं। 

01:04 PM (IST) Jul 17
पन्ना में भाजपा की जीत


पन्ना नगर पालिका के 28 में से 19 वार्ड पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने छह और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। अजयगढ़ नगर परिषद के 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा को जीत मिली। देवेंद्र नगर नगर परिषद के 15 में से आठ वार्ड भाजपा ने जीत हासिल की। ककरहटी नगर परिषद के 15 में से छह वार्ड भाजपा को जीत मिली। यहां अन्य का दबदबा रहा। 

12:56 PM (IST) Jul 17
बुरहानपुर में बीजेपी की जीत

बुरहानपुर में BJP प्रत्याशी माधुरी पटेल 588 वोटों से अपना चुनाव जीच गई हैं। पहले यहां से कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली ती। लेकिन लास्ट राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिली।