मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से शॉकिंग मामला सामने आया है, जहां एक रेपिस्ट ने जज का फैसला सुनते ही सुसाइड कर लिया। यानि आरोपी ने अदालत में खुद के लिए मृत्युदंड देते हुए मौत को गले लगा लिया। 

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने जज से लेकर पुलिस को भी हिलाकर रख दिया। यहां एक रेपिस्ट को जिला कोर्ट में पेश किया गया था। लेकिन जब जज ने उसे 20 साल जेल में रहने की सजा सुनाई तो उसके होश उड़ गए। जज के फैसले के बाद आरोपी को कोर्ट से जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अदलत परिसर में जहर खा लिया। जिसके चलते अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जज का फैसला सुनते ही मौत को गले लगाया
दरअसल, यह मामला शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जहां 24 साल के राजा कहार की रेप केस में आखिरी पेशी थी। अभी तक वह जमानत पर चल रहा था। लेकिन पुलिस कस्टडी में उसे नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया करने के आरोप में पुलिस ने विशेष न्यायालय में विशेष न्यायाधीश आरती ए शुक्ला के सामने पेश किया था। जज ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन जज का फैसला सुनते ही वो इतना घबरा गया कि मौत को गले लगाने का प्लान बना लिया। पुलिस उसे कस्टडी में जेल के लिए ले जा रही थी। लेकिन जेल में दाखिल होने से पहले उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने कोर्ट में ही खुद चुन लिया मृत्युदंड
बता दें कि मामला 4 जुलाई 2020 का है, जब आरोपी ने मोहल्ले की 17 की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। आरोपी लड़की का अपहरण कर होशंगाबाद से भोपाल ले आया था। जहां उसने पीड़िता के साथ रेप किया। कुछ दिन बाद लड़की ने परिवार के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट का केस कराया। तभी से लेकर अब तक वो जमानत पर था, लेकिन हर महीने पेशी पर आता था। शुक्रवार को उसकी आखिरी पेशी थी, जिसमें उसे 20 साल की सजा भी सुनाई गई। लेकिन जेल में जाने से पहले उसने सुसाइड कर लिया।