नीति आयोग ने जारी किए हेल्थ इंडेक्स में दक्षिणी राज्यों ने बाजी मारी है, जबकि उत्तरी राज्यों की हालत खराब है। इस रिपोर्ट के अनुसार केरल देश में पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर तमिलनाडु है, वहीं, सबसे आखिरी में उत्तर प्रदेश और बिहार है। उत्तर प्रदेश 19वें तो बिहार 18वें नंबर पर है।

भोपाल (मध्य प्रदेश). नीति आयोग ने सोमवार को हेल्थ इंडेक्स (niti aayog health state index list) 2019-20 रिपोर्ट जारी किया है। जिसमें शिवराज सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य की हालत खराब है। आयोग ने सरकार के दावों को आईना दिखाया है। जिसके मुताबिक, इंडेक्स में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh) नीचे से तीसरे पायदान पर है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केरल ने सभी राज्यों को पिछाड़ा
दरअसल, नीति आयोग ने जारी किए हेल्थ इंडेक्स में दक्षिणी राज्यों ने बाजी मारी है, जबकि उत्तरी राज्यों की हालत खराब है। इस रिपोर्ट के अनुसार केरल देश में पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर तमिलनाडु है, वहीं, सबसे आखिरी में उत्तर प्रदेश और बिहार है। उत्तर प्रदेश 19वें तो बिहार 18वें नंबर पर है।

देश का सबसे बड़ा राज्य की सबसे बुरी हालत
बता दें कि हेल्थ इंडेक्स की रिपोर्ट में देश के 19 बड़े राज्यों में 17वां नंबर मध्य प्रदेश का है। उसके बाद देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार की हालत सबसे खऱाब है। कहने के लिए है कि स्वास्थ्य सेवाओं में हमारी स्थिति यूपी-बिहार से मामूली सी बेहतर है। वहीं सबसे अच्छी स्थिति केरल की है। 

छोटे राज्यों में मिजोरम पहले पायदान पर
अगर हम देश में सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में छोटे राज्यो में मिजोरम पहले पायदान पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और नागालैंड सबसे आखिरी पायदान पर रहा। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा नगर हवेली पहले और दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ है। हालांकि, दिल्ली 5वें नंबर पर है। ओवरऑल परफॉर्मेंस में दिल्ली की रैंक नीचे रही, लेकिन इन्क्रिमेंटल परफॉर्मेंस में दिल्ली की रैंक सुधरी है।

हेल्थ इंडेक्स- कौन सा राज्य किस पायदान पर
1- केरल
2- तमिलनाडु
3- तेलंगाना
4- आंध्र प्रदेश
5- महाराष्ट्र
6- गुजरात
7- हिमाचल प्रदेश
8- पंजाब
9- कर्नाटक
10- छत्तीसगढ़
11- हरियाणा
12- असम
13- झारखंड
14- ओडिशा
15- उत्तराखंड
16- राजस्थान
17- मध्य प्रदेश
18- बिहार
19- उत्तर प्रदेश