शहर के टीटी नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 65 वर्षीय विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने उनके लापता होने की शिकायत आज दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार दो मार्च की शाम से सिंह लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को कथित तौर पर अस्थिर करने के चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के परिजनों ने पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विधायक के पुत्र ने शिकायत दर्ज कराई है

शहर के टीटी नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 65 वर्षीय विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने उनके लापता होने की शिकायत आज दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार दो मार्च की शाम से सिंह लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है।

2 मार्च से गायब हैं कांग्रेस विधायक

विधायक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दो मार्च की शाम पांच बजे भोपाल के मालवीय नगर स्थित अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे हैं।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)