सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में दिवाली मनाई। वे आम लोगों और सफाईकर्मियों से मिले। उन्होंने जरूरतमंदों को मिठाइयां बांटीं। इससे लोगों में खासा उत्साह दिखा।

दिवाली का त्योहार हो और खुशियां बांटने का मौका मिले, तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पीछे नहीं रहे। उज्जैन में मुख्यमंत्री का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दिवाली को खास बनाने के लिए सीएम मोहन यादव सड़क पर उतरे और सीधे आम लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें दुलारा, वहीं गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिठाइयां और उपहार बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इतना ही नहीं, शहर को साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों के बीच भी पहुंचे और उन्हें मिठाइयां व गिफ्ट दिए। सीएम के इस दौरे के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। देखिए उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिवाली सेलिब्रेशन की ये खास तस्वीरें।

YouTube video player