रामनवमी के पावन पर्व को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर पत्नी के साथ बड़ी धूमधाम से श्री राम जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने भह प्रकट कृपाला...भी गाया।

भोपाल (मध्य प्रदेश). आज चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी है, मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस रामनवमी के त्यौहार को पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं नवरात्रि के नौवे दिन लोग कन्याओं का भोज कराकर उनकी पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने निवास पर इस पावन पर्व को मनाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम शिवराज ने कन्याओं के पैर धुलाकार परोसा भोजन
दरअसस, सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने अपने निवास पर नवरात्रि के शुभ अवसर पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा-अर्चना कर भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से कन्याओं पैरे धुलाए, इसके बाद सभी को भोजन परोसा। इसके बाद सभी शुभत्व व मंगल के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें-भगवान राम का एक ऐसा मंदिर, जहां तीनों पहर सलामी देती पुलिस, दर्शन के लिए इंदिरा गांधी को करना पड़ा था इंतजार

सीएम ने अपने निवास पर यूं मनाया श्री राम जन्मोत्सव 
कन्या भोज से पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास में श्रीराम दरबार लगाकर पूजा-अर्चना कर एवं भजन गाकर प्रभु के श्रीचरणों की वंदना की। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥ राम वंदना भी गाई। इसके बाद उन्होंने प्रदेश एवं देश के कल्याण तथा उन्नति के लिए प्रार्थना की। साथ ही प्रदेश वासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव की बधाई दी। 

ओरछा के दीपोत्सव में शामिल होंगे सीएम शिवराज
बता दें कि सीएम शिवराज अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी ओरछा में होने वाले दीपोत्सव में शामिल होंगे। यहां भगवान श्रीराम के जन्म महोत्सव को लेकर शाम 7.30 बजे 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें-बिहार का राम मंदिर : जहां 40 साल से चल रहा नॉनस्‍टॉप रामायण का पाठ, रामनवमी पर जानिए आस्‍था की अद्भुत कहानी

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…