मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। शख्स की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। हैरान करने वाली बात यह कि महिला ने पति की लाश किचन में ही दफन कर दी थी। फिर कब्र के ऊपर चूल्हा जलाती रही।

अनूपपुर(मप्र). इस महिला को अपने पति के चरित्र पर शक था। एक दिन उसने गुस्से में पति की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को किचन में ही दफन कर दिया। कब्र के ऊपर चूल्हा सुलगाकर खाना पकाती रही। यह सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा था। लाश की दुर्गंध के बाद भी महिला को कोई फक्र नहीं पड़ा। वो वहीं बैठकर खाना भी खाती रही। लेकिन मृतक के बड़े भाई को कुछ शक हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर सामने आया सनसनीखेज हत्याकांड।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमरकंटक थाने के एसएचओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि प्रमिला की चार बेटियां हैं। उसने आरोप लगाया है कि यह हत्या उसने अपने जेठ के संग मिलकर की है। हालांकि जेठ यानी गंगाराम ने कहा कि उसकी बहू बहुत शातिर है। गंगाराम ने कहा कि वो इस मर्डर में शामिल नहीं है। पुलिस को भी महिला के बयान संदिग्ध लग रहे हैं।