मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिरायु हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि 25 जुलाई को शिवराज सिंह चौहान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। इसके बाद उन्हें चिरायु हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब वे 7 दिनों तक सीमए हाउस में ही क्वारंटाइन रहेंगे।

भोपाल, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना को हराकर घर लौट आए हैं। बुधवार को उन्हें चिरायु हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि 25 जुलाई को शिवराज सिंह चौहान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। इसके बाद उन्हें चिरायु हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब वे 7 दिनों तक सीएम हाउस में ही क्वारंटाइन रहेंगे। मुख्यमंत्री की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हजार को पार कर चुकी है। इसमें से 912 की मौत हुई। हालांकि 25 हजार से ज्यादा ठीक होकर अपने घर पहुंच गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


अस्पताल से निकलने के बाद शिवराज ने अयोध्या में होने जा रहे राममंदिर के शिलान्यास पर कहा कि 500 साल पहले शुरू हुआ 'महायज्ञ' आज खत्म हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी पिछले 500 वर्षों में भारत के सबसे बड़े नेता बनकर सामने आए हैं।

Scroll to load tweet…