यह सीसीटीवी फुटेज भोपाल में एक घर से हुई चोरी के बाद का है। स्कूटी पर जा रही इस महिला पर घर में घुसकर 20 हजार रुपए उड़ाने का शक है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि चोर यही है। जिस घर से पैसे उड़ाए गए, उसके मालिक ने शंका जताई है। इसकी वजह यह है कि कहा जा रहा है कि यह महिला दो दिन से बेवजह घर के आसपास मंडरा रही थी। जैसे वो रैकी कर रही हो।

भोपाल, मध्य प्रदेश. इस सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी पर जा रही महिला को चोर बताया जा रहा है। लेकिन सिर्फ शक जाहिर किया गया है। इसलिए अगर यह महिला निर्दोष है, तो पुलिस उम्मीद कर रही है कि वो खुद सामने आएगी। यह सीसीटीवी फुटेज भोपाल में एक घर से हुई चोरी के बाद का है। स्कूटी पर जा रही इस महिला पर घर में घुसकर 20 हजार रुपए उड़ाने का शक है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि चोर यही है। जिस घर से पैसे उड़ाए गए, उसके मालिक ने शंका जताई है। इसकी वजह यह है कि कहा जा रहा है कि यह महिला दो दिन से बेवजह घर के आसपास मंडरा रही थी। जैसे वो रैकी कर रही हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मामला निशातपुरा इलाके का है। यहां की रतन कॉलोनी, करोंद में रहने वाले महेंद्र यादव किसान हैं। महेंद्र ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महेंद्र ने बताया कि उनके घर में मरम्मत का काम चल रहा है। इसके लिए मजदूरों को लिए उन्होंने 20 हजार रुपए रखे हुए थे, जो गायब हैं। उन्होंने स्कूटी सवार महिला पर शक जताया है। महेंद्र ने कहा कि यह महिला घर के आसपास घूमते देखी गई थी। एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि इस महिला को एक घर में घुसते देखा गया था। इसलिए शक इसी महिला पर जताया जा रहा है।