मध्य प्रदेश में रीवा जिले में एक प्रेमी का जो भयावह रूप देखने को मिला वह दिल दहला देने वाला है। जिसने अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर पटक-पटकर कर लात और घूंसों से जब तक पीटा की तब तक वह बेसुध नहीं हो गई। दरिदें ने मार-मारकर युवती को अधमरा कर दिया। गलती उसकी यह थी कि वह शादी करने की जिद कर रही थी। 

रीवा. मध्य प्रदेश में रीवा जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमी ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी प्रेमिका को जमीन पर पटक-पटकर लातों से इतना मारा कि वह बेहोश हो गई। उसको मार-मारकर अधमरा कर दिया। लड़की की बस गलती यह थी कि वो बॉयफ्रेंड से शादी करने और उसके साथ चलने की जिद कर रही थी। इसी बात पर आरोपी हैवान बन बैठा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 प्रेमी की बर्बरता देख सहम जाएंगे 
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना बुधवार की बताई जा रही है। जो रीवा जिले के मऊगंज थाने क्षेत्र की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमी की बर्बरता देखी जा सकती है। यूजर युवक को लेकर तरह-तरह की गालियां देते हुए भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं मामले पर पुलिस ने भी संज्ञान ले लिया है।

पुलिस ने बताई पूरी कहानी
मामले की जांच कर रहे मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया इस घटना का वीडियो हमने देखा है। साथ ही हमने जब जांच की तो पता चला कि युवक और युवती दोनों के बीच प्रेम संबंध है। लड़की के साथ मारपीट करने वाला लड़का ढेरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन इस मामले में अभी तक पीड़िता के परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जानिए कहां से शुरू हुआ है मामला
बता दें कि लड़की बार-बार लड़के से कह रही थी कि अब हम इस रिश्ते को शादी में बदल देते हैं। फिर पति-पत्नी बनकर एक साथ रहेंगे। बस इतनी सी बात प्रेमी को नागबार गुजरी और उसने देखते-ही-देखते गाली गलौच शुरू करते हुए बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दिया।
 पहले तो एक थप्पड़ मारा। फिर जमीन में गिराकर लात-घूंसे मारे। इतना ही नहीं बेरहम पिटाई से प्रमिका बेसुध हो गई और कफी देर तक सड़क के किनारे पड़ी रही। वहीं पास खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके साथ ही कुछ लोगों ने अत्याचारी प्रेमी की करतूत को देख पुलिस को सूचना दी।