मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के नाम की मेहंदी हाथों में लगाकर फांसी लगा ली। कहती थी कि उसी के साथ जीना है और उसके साथ मरना है। 

शिवपुरी (मध्य प्रदेश). कहतें जब किसी को प्यार में धोखा मिले और दिल टूट जाए तो वह इंसान जीते जी मर जाता है। कई बार तो प्रेमी-प्रेमिका जिंदगी खत्म करने जैसा खतरनाक कदम उठा लेते हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा ही शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी हाथों में लगाकर फांसी लगा ली। क्योंकि प्रेमी ने उसके साथ घर से भागने क लिए मना कर दिया था। फिर भी वह उसका इंतजार करती रही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी के साथ जीने-मरने की खा चुकी थी कसमें
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव बरामद कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान 22 साल की रेणु राठौर के रूप में हुई जो शिवपुरी के संजय कॉलोनी की रहने वाली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यवती ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जान दी है। क्योंकि वह जिद कर चुकी थी की शादी तो प्रेमी से ही करेगी। लेकिन जब प्रेमी ने उसका साथ नहीं दिया तो उसने सुसाइड कर लिया।

प्यार में पागल हो चुकी थी वो
वहीं मृतका के पिता रामस्वरूप राठौर ने बताया कि उनकी बेटी रेणु घर के पास रहने वाले कपिल नाम के लड़के से प्यार करती थी। दोनों के बीच पिछले 8 साल से अफेयर था। जिसकी जानकारी दोनों के परिवारों वालों की थी। रेणु उसके साथ शादी करना चाहती थी, हम बेटी को कई बार इस रिश्ते को खत्म करने का बोल चुके थे। लेकिन वो कहती जिससे प्यार किया है उसकी के साथ शादी करूंगी। हालांकि बाद में हम लोग राजी हो गए थे।

एक रात पहले ही प्रेमी के नाम की लगा चुकी थी मेहंदी
पुलिस को जानकारी देते हुए पिता रामस्वरूप ने बताया कि कपिल और रेणु ने भागकर शादी करने की योजना बनाई थी। दोनों शुक्रवार को शादी करने वाले थे, इसके लिए रेणु ने एक रात पहले ही अपने हाथों में उसके नाम की मेहंदी लगी ली थी। लेकिन कपिल उसे एक-दो दिन कहकर टालता रहा। इस बात की जानकारी रेणु ने अपनी मां को दी थी। शुक्रवार शाम से ही वह कपिल के इंतजार में बैठी रही, जब वो नहीं आा तो फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

लड़के पिता की धमकी-हम दोनों को मार डालेंगे
मृतका के पिता ने बताया कि जब बेटी अपनी जिद के आगे नहीं मानी तो हम उसकी खुशी की खातिर राजी हो गए। एक दिन मैंने कपिल के पिता और भाई से उनके रिश्ते के बारे में बात की। कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं शादी कर देना चाहिए। लेकिन लड़के के पिता दूसरी समाज के कारण विवाह के लिए तैयार नहीं हुए। साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए कहा-अगर तुम्हारी बेटी शादी करके हमारे घर आई तो हम उसे मार डालेंगे। या फिर अपने बेटे को मार डलेंगे। क्योंकि हम जात से बाहर उसकी शादी नहीं कर सकते।