मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया। जिसके चार हाथ, चार पैर और चार कान थे कुछ ही देर के यह खबर पूरे शहर में फैल गई और बच्चे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने भगवान ब्रह्मा अवतार बताया तो किसी ने कहा-ये अपशकुन है।

खंडवा (मध्य प्रदेश). आपने अभी तक दो सिर वाले बच्चों की खबरें देखी होंगी। लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा से एक अलग ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया। इस नवजात के चार हाथ, चार पैर और चार कान थे। जैसे ही लोगों को इसकी खबर लगी तो बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ लगने लगी। हर कोई उसे देखना चाहता था। हालांकि महज आधे घंटे के अंदर ही बच्चे की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोई बोला-बच्चा ब्रह्मा का अवतार तो किसी ने कहा-ये चमत्कार है...
दरअसल, इस अनोखे बच्चे का जन्म मंगलवार सुबह यानि नवरात्र में नवमीं तिथि पर हुआ। जिसके बाग तरह तरह के अफवाहों का दौर शुरू हो गया। जिसे देखते हुए कुछ लोग कहने लगे कि बच्चे का स्वरूप ब्रह्मा से मिलता है। इसलिए यह चमत्कारिक और ब्रह्मा का अवतार है। क्योंकि देवी-देवताओं के कई हाथ-पैर होते हैं। तो कुछ ने कहा कि इस तरह के बच्चे देश और घर परिवार के लिए अपशकुन होते हैं। वहीं इस पूरे मामले पर गर्भवती महिला की डिलेवरी कराने वाली डॉक्टर शांता तिर्की ने बताया कि प्रग्नेंट महिलाएं सही समय पर अपनी जांच नहीं कराती हैं तो इस तरह की घटनाएं सामने आती है। कई बीमारियों के कारण इस तरह के अविकसित बच्चे पैदा होते हैं। लेकिन यह ज्यादा समय तक जीवित नही रहते।

पति-पत्नी दोनों विकलांग...महज कुछ देह ही जीवित रहा बच्चा
बता दें कि इस बच्चे का जन्म खंडवा जिले में मूंदी के सरकारी हॉस्पिटल में हुआ है। जहां शिवरिया गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला गुलका बाई ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया था। जैसे विचित्र बच्चे का जन्म हुआ तो अस्पताल के ही किसी कर्मचारी ने नवजात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जिसके चलते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि पति राहुल गार्वे और उसकी पत्नी दोनों ही विकलांग हैं। जहां राहुल को एक आंख में नहीं दिखता है तो वहीं पत्नी की दोनों आंखें खराब हैं। दंपत्ति की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। किसी तरह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।