मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बारातियों ने ऐसा जुगाड़ कर रखा था कि वह जमकर भीषण गर्मी में नाचते रहे। लेकिन उनको गर्मी नहीं लगी। क्योंकि यह अजब-गजब कूलर वाली बारात थी।

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश). अभी तक आपने बारात में बैंड बाजा और डीजे वाली बारात खून देखी और सुनी होगी। लेकिन कभी सुना कूलर वाली बारात। तो हम आपको बताते हैं क्या है यह कूलर वाली बारात। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक ऐसी शादी हुई, जिसकी बारात में दूल्हे की ठंडक और बारितियों को कूल रखने के लिए एक कूलर को रिक्शे पर डीजे की तरह लगाया गया था। लोग भीषण गर्मी इस कूलर के सामने जमकर नाचे जा रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कूलर के सामने जमकर नाचे बाराती
दरअसल, यह शादी का यह अनोखा नाजारा टीकमगढ़ शहर का है, जहां इस वक्त गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। यहां तापमान 43 डिग्री के पार जा चुका है। ऐसे में बारातियों और दूल्हे की सहूलियत के लिए कूलर रिक्शा में लगाया गया था। बाराती आराम से नाचकर अपना पसीना बहा सके। लोगों में कूलर के सामने की होड़ मची हुई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि जैसे ही टीकमगढ़ के लोगों ने यह नजारा देखा तो वह हैरत में पड़ गए। रास्ते में जिसने भी इस कूलर वाली बरात को देखा वह हैरान रह गया। बरातियों का ध्यान रखने के लिए किया गया ये खास इंतजाम चर्चा का विषय बना है। बाराती कूलर की ठंडी-ठंडी हवा में नाचते-झूमते चल रहे थे। बता दें कि इस तरह का एक्सपेरिमेंट शायद किसी बारात में पहली बार किया गया है। तभी तो रास्ते में लोग भी रुक-रुक कर इसे देख रहे थे।कूलर वाली इस बारात का यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस जुगाड़ का राह चलते हर कोई तारीफ कर रहा था।

Scroll to load tweet…