अभी तक आपने बारात निकलते समय अक्सर दूल्हे को घोड़े पर सवार होते हुए देखा होगा। लेकिन मध्य प्रदेश गुना जिले में एक दुल्हे ने कुछ ऐसा किया सबकी नज़रें उसकी तरफ थम सी गईं। क्योंकि यहां दूल्हा शाही अंदाज में हाथी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा था।

गुना. मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बारात बैंड-बाजा व बाराती के साथ निकली तो इसे देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जो देखता इसे देखते ही रह जाता था। इलाके में भी इस बारात की जमकर जर्चा हुई। बारात की खास बात यह रही कि इसमें दूल्हा घोड़ी पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर राजा महाराजा की तरह दुल्हन के घर पहुंचा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजशाही ठाठ ने हर किसी को बनाया दीवाना
दरअसल, यह अनूठी बारात गुना जिले के रुठियाई कस्बे में सोमवार की रात आई हुई थी। जिसमें दूल्हा पक्ष राजशाही ठाठ से शादी करने पहुंचे थे। ये शाही बारात राघौगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हनुमंत सिंह चौहान (ठिकाना दावतपुरा) की बेटी नलिनी सिंह की थी। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी। जिस रास्ते से बारात गुजरी, उसके दोनों तरफ इसे देखने के लिए लोग खड़े रहे। इसके अलावा राजस्थान का बैंड और डांसर भी देखते बन रहे थे। वह बैंड में करतब दिखाकर लोगों का मन मोह रहे थे।

दुल्हन के घर में घोड़ी पर बैठ किया प्रवेश
बता दें कि दुल्हन के पिता अध्यक्ष श्रीसिंह दातवपुरा के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी बेटी नलिनी सिंह की शादी सारथल बारां के जमींदार परिवार के स्व. महेंद्र सिंह राठौड़ के बेटे जयेंद्र सिंह राठौड़ के साथ शाही अंदाज में सपन्न हुई। यहां दूल्हे ने गांव के सरहद से हाथी पर बैठकर बारात निकाली। पूरे गांव का चक्कर लगाते हुए तीन से चार घंटों में यह बारात दुल्हन के घर तक पहुंची। हालांकि यहां दूल्हे को दुल्हन के घर में प्रवेश कराने के लिए हाथी से उतारकर घोड़ी पर बैठाया गया।

 बारात को देखकर लोग अचंभित हो गए
सोशल मीडिया पर इस शाही बारात की फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जहां हर किसी ने दूल्हे और हाथी के साथ सेल्फी ली। वहीं हाथी पर निकली इस बारात को देखकर लोग अचंभित हो गए और फिर जिसको जहां जगह मिली वह वहीं से दूल्हे का दीदार करने लगा। इसे देखने के लिए आसपास के इलाकों के लोग पहुंचे हुए थे।