बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कारोबारी की पत्नी ने पहले अपने दो मासूम बेटियां का गला घोंट। इसके बाद खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।  

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक किराना व्यापारी की पत्नी ने पहले एक-एक करके दो बेटियों और पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। महिला और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि ढाई साल की बेटी की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। शब बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी फंदे पर तो दोनों बेटी फर्श पर पड़ी थीं...
दरअसल, यह मामला उज्जैन के तराना में नाचन बोर चौराहे के पास सुनील परमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह शहर के एक जाने-माने किराना व्यपारी हैं। घर के ही सामने उनकी किराने की दुकान है। जब लौटकर अंदर आए तो पत्नी को बुलाया, लेकिन जवाब नहीं आया तो खोजते हुए पहली मंजिल पर जा पहुंचे। लेकिन सामने जो सीन दिखा वह चौंकाने वाला था। क्योंकि पत्नी गायत्री
 पंखे से फांसी के फंदे लटकी थी। दोनों बेटियां हंसिका (6) और ढाई साल की प्रियांशी नीचे पड़ी थीं। हंसिका मौत हो चुकी थी, जबकि छोटी बेटी की सांसे चल रही थीं। आनन-फानन में सुनील बच्ची को लेकर अस्पताल पहुचे।

महिला के पिता से लेकर पूरा इलाका हैरान
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकार का कहना है कि गायत्री ने पहले हंसिका की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद प्रियांशी का गला घोंटा। जहां वो प्रियांशी को मृत समझकर उसने भी फांसी लगा ली। इस दर्दनाक घटना से हर कोई हैरान है। इतना ही वहीं मृतका गायत्री के पिता प्रभु लाल मालवीय ने बताया कि कभी भी उनकी बेटी ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की वो किसी परेशानी में है। ना ही अपने ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। उन्होंने कहा-बेटी को ऐसी कौन सी परेशानी थी, जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें-परिवार की सलामती के लिए गया था महाकाल, घर आकर बेटा-बेटी और बीवी को मार डाला-खुद भी मर गया...जानिए बेबसी