महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू होने के बाद 142 करोड़ रुपयों के और 975 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।


मुंबई: देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इस बीच खबर सामने आ रही है कि राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद से 142 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। बड़े पैमाने पर अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामले में जांच जारी 

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) दिलीप शिंदे ने मीडिया को जानकारी दी कि आचार संहिता लागू होने के बाद से 142 करोड़ रुपयों के अलावा 975 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। शिंदे के मुताबिक आयकर अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

महाराष्ट्र की सत्ता में बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन काबिज है। इस गठबंधन की सीधी लड़ाई कांग्रेस और राकांपा के गठबंधन से है। दोनों पक्षों ने राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।