योगी ने चुनावों में जीत की ओर इशारा करते हुए कहा, "अयोध्या में 26 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव से पहले ही महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा।"

ठाणे:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में कहा कि महाराष्ट्र में पहले ही "दीपोत्सव" मनाया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस और राकांपा पर साधा निशाना 

योगी ने दिवाली के दौरान अपनी सरकार द्वारा अयोध्या में आयोजित होने वाले महोत्सव की ओर इशारा करते हुए कहा, "अयोध्या में 26 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव से पहले ही महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा।" योगी ने अपने भाषण में कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधते हुए उनके कार्यकाल के दौरान सामने आए भ्रष्टाचार के मामले गिनाए और कहा कि भाजपा पर बीते पांच साल में ऐसा एक भी आरोप नहीं लगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)