महाराष्ट्र से एक कातिल महिला का चौंकाने वाला कांड सामने आया है। जिसने पहले तो अपने पति को मारने के लिए सुपारी दी, फिर उसकी हत्या करवा कर लाश को फंदे से लटका दिया। इसके बाद महिला ने जो कहानी रची उसे सुन पुलिस वाले भी हैरान रह गए। यह पूरी घटना अकोला जिले की है। 

अकोला. महाराष्ट्र के अकोला जिले के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पत्नी ने इतनी खतरनाक निकली की पहले तो उसने अपने पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी। इसके बाद किसी को उस पर शक ना हो, इसलिए उसे आत्महत्या का रूप दे दिया। लाश को बेडरूम में पंखे से लटका दी। जैसे ही यह खबर परिवार को पता चली तो हड़कंप मच गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 30 हजार रुपए में किया पति की मौत का सौदा
दरअसल, यह शॉकिंग मामला शुक्रवार को अकोला जिले से दहिहंडा थाना क्षेत्र के पुंडा गांव से सामने आई है। जहां महिला ने पति को मारने के लिए गांव के ही एक युवक को 30 हजार रुपए में सुपारी दी थी। दोनों ने मिलकर पति का गला घोंटकर मार डाला। फिर रस्सी से उसकी गर्दन बांधकर लोहे के एक पिलर से लटका दिया। इसके बाद महिला ने मनगढ़ंत कहानी रचते हुए इसे आत्महत्या करार दे दिया।

पुलिस के सामने टूट गई और सारा जुर्म कबूल कर लिया
घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला बार-बार अपने बयान बदल रही थी। पुलिस को उस पर शक हुआ। जिसक बाद कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और सारी कहानी सामने आ गई। आरोपी महिला ने अपने जुर्म कबूल लिया है। युवती ने बताया कि हां मैंने ही पति को मारने की साजिश रची थी। इसके लिए मैंने 30 हजार रुपए देकर एक ग्रामीण को काम पर रखा था।

 वह इंसान नहीं जानवर था और मैं उसके उत्पीड़न से थक चुकी थी
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीता था और उसके साथ मारपीट करता था। काफी समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वह इंसान नहीं जानवर था और मैं उसके उत्पीड़न से थक चुकी थी। अगर मैं उसे नहीं मारती तो तो वह मुझे रोजाना मार रहा था। इसलिए ना चाहकर भी ऐसा कदम उठाना पड़ा है।