राज्यपाल से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में सरकार न बनाने का एलान किया है। चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह से मिलने के बाद कहा कि हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं।

मुंबई. राज्यपाल से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में सरकार न बनाने का एलान किया है। चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह से मिलने के बाद कहा कि हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं। हमारी पार्टी राज्य में सरकार नहीं बना रही। राज्य में सरकार बनाने को लेकर भाजपा के मना करने के बाद राज्यपाल अन्य पार्टियों को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाराष्ट्र में फिलहाल किसी भी पार्टी के पास स्पष्टबहुमत नहीं है, भाजपा और शिवसेना अगर गठबंधन में रहते तो बड़ी आसानी से सरकार बना सकते थे। भाजपा के मना करने के बाद अव शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन लेकर सत्ता में आ सकती है, पर ये दोनों पार्टिया शिवसेना को समर्थन देंगी ऐसा मुश्किल ही लग रहा है। 

Scroll to load tweet…

महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आने के बाद से लगातार भाजपा और शिवसेना के बीच अनबन चल रही थी। शिवसेना ने ढाई-ढाई साल के सीएम के फॉर्मूले पर अड़े रहने का फैसला किया, जबकि भाजपा शिवसेना को सीएम पद नहीं देना चाहती। महायुति के अलावा राज्य में किसी भी पार्टी या गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। अब संभवतः राज्य में कोई भी पार्टी या गठबंधन सरकार नहीं बना पाएगा और दोबारा चुनाव की संभावनाएं प्रबल दिख रही हैं।

इससे पहले राज्य में शिवसेना और भाजपा का गठबंधन सरकार चला रहा था और देवेन्द्र फड़णवीस राज्य के मुख्यमंत्री थे। दोनों पार्टियों ने गठबंधन में ही साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, पर चुनाव के नतीजे आने के बाद हालात बिगड़े और अब संभवतः राज्य में दोबारा चुनाव हो सकते हैं।