घटना मनगांव में अग्नि उपकरण बनाने वाली क्रिप्टो प्राइवेट लिमिटेड के फर्म में उस समय हुई जब वहां कर्मचारियों की मौजूदगी में अग्नि उपकरण का परीक्षण किया जा रहा था। 

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्म में शुक्रवार शाम को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। शुक्रवार शाम को फर्म में अग्नि उपकरण प्रदर्शन के दौरान यह आग लगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ हादसा 

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मनगांव में अग्नि उपकरण बनाने वाली क्रिप्टो प्राइवेट लिमिटेड के फर्म में उस समय हुई जब वहां कर्मचारियों की मौजूदगी में अग्नि उपकरण का परीक्षण किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा संभवत: यह प्रदर्शन कक्ष में सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ है। घटना का सही कारण पता करने के लिए जांच चल रही है।

आग नियंत्रण से बाहर हो गई और वहां मौजूद सभी 18 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। तीन अन्य की हालत नाजुक है और उन्हें मुंबई के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)