मुंबई समुद्र तट पर बह रहे एक सूटकेस को देखकर लोग इग्नोर कर रहे थे। लेकिन जब एक अज्ञात व्यक्ति की नजर इस पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब उसको खोला तो उसके अंदर एक युवक की लाश के कई टुकड़े पड़े हुए थे।

मुंबई. अक्सर लोग लावारिस वस्तु को देखकर इग्नोर कर जाते हैं। कुछ तरह ही मुंबई समुद्र तट पर बह रहे एक सूटकेस को देखकर कर रहे थे। लेकिन जब एक व्यक्ति की नजर इस पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब उसको खोला तो उसके अंदर एक युवक की लाश के कई टुकड़े पड़े हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूटकेस खोल पुलिस भी थी हैरान
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला सोमवार के दिन देखने को मिला। जब कुछ लोगों ने यहां के मखदूम शाह बाबा मजार के निकट महिम तट पर एक काले रंग के सूटकेस को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने जब इसको खोला तो वह भी हैरान थी। 

लाश के टुकड़ों को भेजा गया अस्पताल
 पुलिस ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही युवक की शरीर के हिस्सों को जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।