Bulli Bai App मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से एक 21 साल के युवक को हिरासत में लिया है। उसे मुंबई लाया जा रहा है। पकड़ा गया युवक इंजीनियरिंग का छात्र है। वह बुलीबाई के पांच फॉलोअर्स में से एक है। उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

मुंबई। Bulli Bai App मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से एक 21 साल के युवक को हिरासत में लिया है। उसे मुंबई लाया जा रहा है। पकड़ा गया युवक इंजीनियरिंग का छात्र है। वह बुलीबाई के पांच फॉलोअर्स में से एक है। उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। मुंबई पुलिस ने आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों ने सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि 21 साल का आरोपी युवक बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ IT एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली पुलिस ने भी इस विवाद को लेकर गिटहब प्लेटफॉर्म से यह मोबाइल ऐप डेवलप करने वाली की जानकारी मांगी है। साथ ही ट्विटर को अपने प्लेटफार्म से इससे जुड़ा आपत्तिजनक कंटेट हटाने को कहा है। इस मामले में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने बुली बाई डील मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। कमिश्नर से पूछा गया है कि अभी तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है। 

क्या है Bulli Bai App
'Bulli Bai' एक ऐसा एप्लिकेशन है जो Github एपीआई पर होस्ट किया गया था। यह 'Sulli Deal' ऐप के समान काम करता था। ऐप मुस्लिम महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों के लिए 'सौदे' के रूप में पेश किया गया। बुल्ली बाई के ट्विटर हैंडल को निलंबित कर दिया गया है। इसके बायो में लिखा था, 'बुली बाई खालसा सिख फोर्स (KSF) द्वारा एक समुदाय द्वारा संचालित ओपन-सोर्स ऐप है। 

हाल की घटना में, सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग किया गया और 1 जनवरी को 'बुली बाई' के नाम से गिटहब का उपयोग करके ऐप पर एक अज्ञात समूह द्वारा अपलोड किया गया। पता चला, बुल्ली बाई ऐप के पीछे के लोग खालिस्तानी आंदोलन के स्वघोषित समर्थक हैं, और गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकवादियों की रिहाई की मांग करते हैं। ऐप को URL Bullibai.github.io पर होस्ट किया गया था। हालांकि लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर ऐप को शेयर करने के बाद अब इसे हटा दिया गया है। ऐप से जुड़े एक ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में मुंबई और दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कर रहे 'Bulli bai' एप पर विवाद, पत्रकार तक बनीं निशाना, जानिए पूरा मामला

Taliban का नया फरमान: महिलाओं को बाथरूम में हिजाब पहनकर नहाना होगा, बॉडी मसाज पर भी प्रतिबंध

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी के लिए मोदी सरकार को और कितने सबूत चाहिए