मुंबई से कालीकट के लिए उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया के एक विमान को टेक्निकल परेशानी आने के चलते लौटना पड़ा। विमान में 110 से अधिक यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

मुंबई। मुंबई से कालीकट के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेकऑफ के 10 मिनट बाद ही मुंबई लौट गई। उड़ान के दौरान टेक्निकल परेशानी आने के चलते विमान को मुंबई लौटना पड़ा। विमान में 110 से अधिक यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AI 581 में टेक्निकल परेशानी आई थी। जांच के बाद विमान को टेकऑफ की इजाजत मिली थी। इसके बाद भी उड़ान के दौरान दिक्कत आ गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई से कालीकट जा रही फ्लाइट AI 581 को सुबह 6:25 बजे मुंबई लौटना पड़ा। उड़ान के दौरान 6:13 बजे टेक्निकल परेशानी का पता चला था। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई। इसके बाद विमान फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ। विमान में 114 लोग सवार थे। 

यह भी पढ़ें- कैसे हुई श्रद्धा की हत्या, किस बेरहमी से किए शव के 35 टुकड़े, सीन रीक्रिएट करने आफताब के घर पहुंची पुलिस

फिर से उड़ान भरने में हुई तीन घंटे की देर
प्रवक्ता ने बताया कि टेक्निकल परेशानी आने के चलते यात्रियों को कालीकल के लिए फिर से उड़ान भरने में तीन घंटे की देर हुई। एयर इंडिया यात्रियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देता है। बता दें कि पिछले कुम महीनों में विमानों में टेक्निकल परेशानी आने की कई घटनाएं हुईं है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी है। पिछले महीने बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन से चिंगारी निकलने लगी थी। इसके चलते इंडिगो के फ्लाइट 6ई-2131 का टेक-ऑफ रद्द कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- रेडिसन ब्लू होटल के मालिक अमित जैन ने की आत्महत्या, घर में फंदे से टंगा मिला शव