आखिरकार 28 दिन बाद मुनमुन धमेचा की रिहाई हो गई है। वे बायकुला जेल से सीधे अपने घर निकल गई हैं। कहा जा रहा है कि शाम तक अरबाज मर्चेंट भी जेल से बाहर आ जाएगा। 

मुंबई : मुंबई (Mumbai ) में क्रूज ड्रग्स पार्टी (Drugs Cruise Case) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ जमानत पाने वाली मुनमुन धमेचा (Munmum Dhamecha) की भी रविवार को रिहाई हो गई है। 28 दिन बाद मुनमुन जेल से बाहर आई हैं। वह बायकुला जेल में बंद थी। मुनमुन के जेल से बाहर आने के बाद अब अरबाज मर्चेंट के भी जल्द ही ऑर्थर रोड जेल से बाहर आने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए इस मामले में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा की जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी। कोर्ट ने तीनो को हर शुक्रवार NCB दफ्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रूज पार्टी ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ्तारी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को क्रूज में हुई ड्रग्स पार्टी केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को गिरफ्तार किया था ये लोग कॉर्डेलिया क्रूज के जहाज पर ड्रग पार्टी कर रहे थे। एनसीबी ने अरबाज और मुनमुन के पास से ड्रग्स भी बरामद किए हैं। छापे में आर्यन, मुनमुन और अरबाज समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मामले में अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें-शाहरुख से कम नहीं बेटे की फैंस फॉलोइंग, आर्यन खान की एक झलक देखने के लिए लाइन लगाकर खड़े दिखे लोग

कौन हैं मुनमुन धमेचा?
मुनमुन धमेचा मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं। मुनमुन के माता पिता का निधन हो चुका है। वह अपने भाई प्रिंस धमेचा के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनका भाई दिल्ली में ही जॉब करता है। मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं। वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 39 साल की मुनमुन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मुनमुन धमेचा कुछ विज्ञापनों में भी काम कर चुकीं हैं। बता दें कि एनसीबी ने मुनमुन धमेचा पर ड्रग्स का सेवन करने और खरीदने-बेचने का आरोप लगाते हुए उनपर केस दर्ज किया है। 

इसे भी पढ़ें-Aryan Khan Drugs Case: आर्यन के बेल ऑर्डर से जेल से रिहा होने तक... तस्वीरों में देखिए हाईलाइट्स