लड़के के प्यार में वो इतना पागल हो गया कि उसने अपना ऑपरेशन करवा कर लिंग परिवर्तन तक कर लिया। फिर वह प्रेमी के बुलाने पर अपने प्यार की खातिर और साथ रहने के लिए महाराष्ट्र में अपने परिवार को छोड़कर दिल्ली तक आ गया। यहां दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह कई बार संबंध भी बने।

 दिल्ली/ मुंबई. कहते हैं प्यार में इंसान इतना पागल हो जाता है कि वह कुछ भी कर गुजरता है। लेकिन राजधानी दिल्ली से अब जो मामला सामने आया है बह बेहद अजीबोगरीब है। जहां एक लड़का एक दोस्त के प्यार में लड़की बन गया। शादी करने के लिए उसने अपना ऑपरेशन (लिंग परिवर्तन) तक करा लिया। लेकिन फिर उसके साथ जो हुआ वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्यार की खातिर परिवार को भी छोड़ दिया
दरअसल, लड़के से लड़की बना 24 साल की पीड़िता मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसका परिवार कारोबार से जुड़ा हुआ है। लेकिन कुछ दिन पहले उसे फेसबुक पर दिल्ली के एक लड़के से जान पहचान हुई। दोनों दोस्त बने और एक दूसरे को पसंद करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक-दूसरे के साथ जिंदगीभर साथ रहने और शादी का वादा भी कर लिया। 

दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह संबंध भी बने
लड़के के प्यार में वो इतना पागल हो गया कि उसने अपना ऑपरेशन करवा कर लिंग परिवर्तन तक कर लिया। फिर वह प्रेमी के बुलाने पर 
अपने प्यार की खातिर और साथ रहने के लिए महाराष्ट्र में अपने परिवार को छोड़कर दिल्ली तक आ गया। यहां दोनों कुछ दिन तक एक किराए के मकान में रहे। इस दौरान दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह कई बार संबंध भी बने।

कई दिन तक किया रेप फिर सोता छोड़ भाग गया
पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कई दिनों तक उसने शादी का वादा करके मेरे साथ रेप किया। जब कभी विवाह की बात करता तो वह मुकर जाता। फिर एक दिन वह रात को मुझे सोता छोड़ फरार हो गया। मैंने उसे दो से तीन दिन तलाशा और उसे फोन लगाया, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं पाया। फिर आखिर में अपने परिजनों को बुलाया और पूरा मामला बताया।

अचानक लड़के का प्यार से मोह भंग हो गया...
युवक ने बताया कि अचानक उसका मोह भंग हो गया है और सारे रिश्ते खत्म भाग गया। उसके प्यार में मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरपी ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के दौरान खुद को कारोबारी बताया था और कहा था कि उसका मोबाइल शोरूम हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल की दुकान पर सेल्समेन का काम करता था। अब पुलिस उसकी जगह-जगह तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- SHOCKING: 5वीं क्लास की बच्ची ने क्राइम सीरियल देखते हुए लगा ली फांसी, माता-पिता ने सुनाई चौंकाने वाली कहानी

यह भी पढ़ें-बूढ़े बाप पर जुल्म की इंतहां! बेबस होकर लगा ली फांसी, नोट लिखा-'मेरे बेटा-बहू को आखिरी सांस तक जेल में रखना'