कोई बकरी क्या खाती होगी? यकीनन आपका जवाब होगा कि चारा-पत्ती! लेकिन इस बकरी के खान-पान की आदतें चौंकाती हैं। इस बकरी को रोज खाने में अंडे चाहिए।

सांगली, महाराष्ट्र. कहने को बकरी शाकाहारी जानवर है। उसे तो खाने में हरी-हरी पत्तियां चाहिए। लेकिन इस बकरी के जीभ पर कुछ अलग स्वाद चढ़ा हुआ है। इस बकरी को रोज अंडे खाने चाहिए। वो भी एक-दो नहीं, दिनभर में 8-10। इसी वजह से यह बकरी सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग इस बकरी को मांसाहारी तक कहने लगे हैं। हालांकि अंडा मांसाहार है या शाकाहार..यह बहस का मुद्दा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


यह बकरी सांगली जिले के वजार गांव के दत्तात्रेय जाधव फॉर्म हाउस में पली हुई है। कुछ लोगों ने ट्वीटर पर लिखा है-'संडे हो या मंडे, यह बकरी रोज खाती है अंडे।' जाधव फार्म हाउस के मालिक दत्तात्रेय जाधव ने बताया कि कुछ महीने पहले की बात है। उनके फार्म हाउस से रोज अंडे गायब हो रहे थे। उन्हें लगा कि कोई चोरी कर रहा होगा। फिर उन्हें सांप आदि का भी डर लगा। बाद में जब पड़ताल की, तब बकरी की हरकत सामने आई। देखा, बकरी यह अंडे खा रही थी।