कॉलेज में एक महिला लैब सहायिका ने बुधवार को एक वरिष्ठ महिला प्रोफेसर पर कथित तौर पर तरल पदार्थ अमोनिया फेंक दिया।

नागपुर. यहां गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक महिला लैब सहायिका ने बुधवार को एक वरिष्ठ महिला प्रोफेसर पर कथित तौर पर तरल पदार्थ अमोनिया फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि महिला प्रोफेसर इसमें घायल नहीं हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रोफेसर, जो एक विभागाध्यक्ष (एचओडी) हैं, उन्होंने लैब सहायिका के खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायत दर्ज कराई है।

दोनों महिलाओं के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। लैब सहायिका ने मंगलवार को एचओडी के खिलाफ ‘उत्पीड़न’ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)