पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य परिवहन के कर्मचारियों को अनियमित वेतन मिल रहा है। समय से और सुचारू वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों के मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उनको राहत देने की मांग की है। फडनवीस ने कहा कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों के अनियमित वेतन मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कर्मचारी आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तत्काल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करावें ताकि कर्मचारी और उनका परिवार सही ढंग से गुजर बसर कर सके। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

कर्मचारियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति हो चुकी है खराब

पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य परिवहन के कर्मचारियों को अनियमित वेतन मिल रहा है। समय से और सुचारू वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। कर्मचारी आर्थिक संकट में होने की वजह से कर्ज में डूबते जा रहे और कोई रास्ता न मिलता देख आत्महत्या को मजबूर हैं। उन्होंने लिखा है कि कर्मचारियों में वेतन नहीं मिलने से आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ी है। कर्मचारियों का परिवार भारी संकट से गुजर रहा है। 

देवेंद्र फडनवीस ने मांग किया कि सीएम उद्धव ठाकरे मामले का तत्काल संज्ञान में लें और इनकी समस्याओं को हल कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करें ताकि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो और इनका जीवन बसर हो सके।