महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक विधायकों की दादागिरी सामने आने लगी है। शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने समर्थकों से कहा- जो भी आपके काम के बीच में आए तो उसका हाथ तोड़ देना, हाथ नहीं तो टांग तोड़ देना..बाद मैं जमानत करा लूंगा। 

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक विधायक प्रकाश सुर्वे की दादगिरी सामने आई है। विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे गुट पर निशना साधते हुए कहा-आने वाले चुनाव में हम उनको उनकी औकात देखा देंगे। इतना ही उन्होंने समर्थकों से कहा कि जो भी आपके काम के बीच में आए तो उसका हाथ तोड़ देना, हाथ नहीं तो टांग तोड़ देना...बाद मैं आपकी जमानत करा लूंगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हम किसी से लड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमसे लड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं
दरअसल, विधायक प्रकाश सुर्वे दहिसर कोकणी पाड़ा बुद्ध विहार में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने जनता को संबोंधित करते हुए यह भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने ठाकरे गुट पर तंज कसते हुए कहा- अब किसी की दादागिरी नहीं चलने वाली है। कोई आंख नहीं दिखा पाएगा। इसके बाद भी कोई आपके काम के बीच में आता है तो उसके हाथ नहीं तोड़ सकते तो टांग तोड़ देना। दूसरे दिन मैं जमानत करा दूंगा। हम किसी से लड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमसे लड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। आप टेंशन नहीं लेना।

देश मना रहा अमृत महोत्सव और विधायक दे रहे ऐसे बयान
विधायक के इस विवादित बयान के बाद शिवसेना नेताओं की तरफ से दहिसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत शिवसेना के पूर्व पार्षद उदेश पाटेकर ने दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को विधायक के विवादित बयान की वीडियो क्लिप सौंपी है। पाटेकर ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि आज जब देश स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव मना रहा है तो देश के संविधान और लोकतंत्र के ट्रस्टी माने जाने वाले विधायक ऐसे भड़काऊ भाषण देते हैं। इसलिए इस तरह का भड़काऊ भाषण देने वाले विधायक पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों को बांटे पोर्टफोलियो: फडणवीस से शिंदे तक, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग