यह हादसा शनिवार शाम करीब 5 बजे मुंबई के वर्ली इलाके में हुआ, जहां एक बिल्डिंग का निमार्ण चल रहा था। इसके लिए मजदूरों ने कंस्ट्रक्शन फ्लोर तक ले जाने के लिए बांस की लिफ्ट बना रखी हुई थी। जिसमें बैठकर मजदूर ऊपर तक जाते थे। 

मुंबई. महाराष्ट्र में एक तरफ भारी बारिश ने तबाही मचाकर रखी हुई है, वहीं दूसरी तरफ मुंबई में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां अंडर कंस्ट्रक्शन लिफ्ट गिर पड़ी और उसके नीचे बदने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रुप से घायल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मजदूरों ने बना रखी ती बांसों की लिफ्ट
दरअसल, यह हादसा शनिवार शाम करीब 5 बजे मुंबई के वर्ली इलाके में हुआ, जहां एक बिल्डिंग का निमार्ण चल रहा था। इसके लिए मजदूरों ने कंस्ट्रक्शन फ्लोर तक ले जाने के लिए बांस की लिफ्ट बना रखी हुई थी। जिसमें बैठकर मजदूर ऊपर तक जाते थे। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय लिफ्ट में 6 लोग सवार। जिसमें से चार की मौत हो गई और घायल हो गए। 

कई महीनों से काम कर रहे थे मजदूर..लेकिन आज थम गईं सांसे
बता दें कि मृतकों में शामिल चारों लोग मजदूर थे और इसी साइट पर कई महीने से काम कर रहे थे। परिजनों को जैसे ही इस घटना ने बारे में पता चला तो चीखते हुए घटना स्थल पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर जांच के लिए भेजा गया। मृतकों में अविनाश दास (35), लक्ष्मण मंडल (35), भारत मंडल (28) के रुप में हुई। वहीं एक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। वहीं घायलों को मुंबई के केईएम हॉस्पटिल में भर्ती कराया गया है।