महिला ने अपने ही आठ वर्षीय बेटे को गला दबाकर उस समय मारा जब मासूम गहरी नींद में सो रहा था। आरोपी ने बेटे को मारने के बाद अपनी बहन को फोन कर बोली-मैंने आरव को मार डाला। मैं क्या करती पती की वजह से बहुत ज्यादा तनाव में थी।

ठाणे (महाराष्ट्र). एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसको जानकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। ठाणे जिले के बदलापुर शहर में 35 साल की एक महिला ने अपने ही आठ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।आरोपी महिला ने गुरुवार तड़के यानि दिवाली से तीन दिन पहले को उस समय मारा जब वो मासूम गहरी नींद में सो रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति से अलग रह रही थी पत्नी
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम शीतल मानेर है और उसने जिस मासूम बेटे को मौत के घाट उतारा उसका नाम आरव था। पुलिस ने बताया कि महिला का उसके पति वैभव के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। जिसकी वजह से दोनों में मनमुटाव रहता था। इसलिए वह महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर शहर में अपनी बहन के साथ रह रही थी। आरोपी महिला सुबह तड़की उठी और सोते में अपने बेटे को मौत की नींद सुला दिया।

बेटे को मारने के बाद बहन को किया था फोन
एक पुलिस अधिकारी के बताया कि मानेर ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह बहुत तनाव में थी, इसलिए उसने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसको जल्द से जल्द अदलात में पेश किया जाएगा।