बाप ने बेटे की हरकतें पसंद न आने के कारण उसकी हत्या कर दी। रोज होती थी दोनों की लड़ाई। 

मुंबई:  मुंबई के ओशिवारा इलाके में अपने अपार्टमेंट के अंदर एक 30 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि बाप बेटे के बीच हुए विवाद के चलते बाप ने अपने बेटे को गोली मार दी। घटना की सूचना शाम करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को दी गई। घायल को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान विक्की गंजी के रूप में हुई है जो अपने पिता के साथ नर्मदा बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 311 में रहता था। पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सीसीटीवी ने खोली पोल

 पिता पर संदेह होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की जिसमें सारे सबूत उनके खिलाफ मिले । स्कूटी से हथियार बरामद किया गया जिससे हत्या हुई थी और उसे अवैध रूप से रखा गया था। पुलिस ने यह भी कहा कि अपने बेटे को अस्पताल ले जाने के बजाय, उसके पिता ओशिवारा पुलिस स्टेशन गए यह बताने के लिए कि विक्की को गोली लगने से मृत पाया गया है। बाद में सीसीटीवी से सब सच पता चल गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को नष्ट करना) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।विक्की अपने भाई, 31 वर्षीय रॉकी और उनके पिता के साथ रहता था। रॉकी एक निजी फर्म के साथ काम करता है। उन्हें मामले में शिकायतकर्ता बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, बाप-बेटे के बीच बनती नहीं थी और कई मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे। विक्की इस साल जनवरी से बेरोजगार था और हमेशा घर पर रहता था। वह एक ड्रग एब्यूजर भी था, जो उसके पिता को पसंद नहीं था। यही कारण हत्या की वजह बने। "