बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट और यूट्यूब वीडियो के जरिए सेलिब्रिटी बने हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि उनपर महाराष्ट्र जारी 10वीं और 12वीं छात्रों के प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

मुंबई (महाराष्ट्र). बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट और यूट्यूब वीडियो के जरिए सेलिब्रिटी बने हिंदुस्तानी भाऊ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि उनपर महाराष्ट्र में जारी 10वीं और 12वीं छात्रों के प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विकास पाठक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों का विरोध करने का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि उनके अलावा इस मामले में पुलिस ने अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10वीं और 12वीं के छात्र कर रहे उग्र विरोध प्रदर्शन
दरअसल, महाराष्ट्र में सोमवार को छात्रों ने 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। छात्र ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे थे। हजारों छात्रों ने शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री के घर के बाहर से छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

महाराष्ट्र के बोर्ड एग्जाम को लेकर शेयर किया वीडियो
हिंदुस्तानी भाऊ को धारावी पुलिस ने छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पर गिरफ्तार किया है। उन पर ऑफलाइन एग्जाम को लेकर छात्रों को भड़काने का आरोप लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विकास पाठक ने महाराष्ट्र के बोर्ड एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में ऑफलाइन परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी और ऐसा न करने पर छात्रों को राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध करने का समर्थन किया है।

कौन हैं हिंदुस्तानी भाऊ विकास पाठक
बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वह अपीयरेंस को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हालांकि वह आए दिन अपने वायरल वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं, जिसके चलते भी वो सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि वह यूट्यूबर बनने से पहले एक पत्रकार थे। हिंदुस्तानी भाऊ एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। बताया जाता है कि उनको साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है। 

नफरत फैलाने का आरोप भी लगा चुका
विकास पाठक ने साल 2014 में खुद का यूट्यूब चैनल बनाया था। उनके बारे में बताया जाता है कि उनको मिमिक्री का शौक बचपन से था, ऐसे में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर संजय दत्त की खूब मिमिक्री की। जिसको लोगों ने खूब पसंद भी किया। फिर देखते ही देखते वजह स्टार बन गए। वह कई बार अपने द्वारा दिए गए भड़काऊ बयानों के चलते भी मीडिया में छाए रहे हैं। एकता कपूर संग उनकी तकरार खूब चर्चा में रही है। बताया जाता है कि उन्होंने एकता को धमकी तक दे डाली थी। इतना ही नहीं उन पर अपने वीडियो के जरिए नफरत फैलाने का आरोप भी लगा है। 

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में 10वीं-12वीं के छात्र सड़कों पर: बसों में तोड़फोड़ और मंत्री का घर घेरा, ऑफलाइन परीक्षा की मांग

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग, छात्रों ने शिक्षा मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन

Scroll to load tweet…