मुंबई पुलिस ने मलाड इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन पर उसका पोस्टर लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मुंबई (महाराष्ट्र). मायानगरी मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) को जन्मदिन की बधाई के पोस्टर लगने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने उस शख्स पर ही मामला दर्ज कर लिया है, जिसने छोटा राजन के जन्मदि के मौक पर कबड्डी का आयोजन किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोस्टर के अलावा जन्मदिन पर कबड्डी प्रतियोगता भी रखी
दरअसल, यह पूरा मामला कल यानि 13 जनवरी शुक्रवार का है। जब मुंबई के मलाड इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन पर उसके बधाई वाले पोस्टर जगह-जगह लगे हैं। इतना ही नहीं इस मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पोस्टर के मुताबिक, कबड्डी मैच का आयोजन मलाड के तानाजी नगर स्थित गणेश मैदान में रखा गया है। यह प्रतियोगिता 14-15 जनवरी को शाम को होनी है।

जानिए किसने लगाए डॉन के ये पोस्टर
बता दें कि इन पोस्टरों पर आयोजक के रूप में सागर राज गोले का नाम खिला गया था। पोस्टर ‘सीआर सामाजिक संगठन’ महाराष्ट्र द्वारा लगाया गया था। मलाड में जगह-जगह लगे इन पोस्टर फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अब मुंबई पुलिस ने संगठन के लोगों पर एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

केक काटा और लिखा-बिग बॉस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का जन्मदिन मनाने वाले के मुख्य आरोपी की पहचान निलेश पराड़कर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निलेश उद्धव ठाकरे का समर्थक और शिवसेना का नेता है। कहा तो यह भी जा रहा है कि निलेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ना सिर्फ पोस्टर लगाए बल्कि छोटा राजन का केक भी काटा। केक पर बड़े अक्षरों में बिग बॉस लिखा गया। पुलिस ने अब इन लोगों पर कार्रवाई की है।