क्रूरता भरी यह घटना मुंबई के गोरेगांव(ईस्ट) के वीट भट्टी इलाके की है। एक फीमेल डॉगी चिकन शॉप के पास से कचरे से अपने लिए खाना ढूंढ रही थी। इसी बात से गुस्से में आकर कसाई ने चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली। डॉगी को दर्द से तड़पता देखकर वहां गणेश पंडाल में मौजूद लोगों के आंसू निकल आए।

मुंबई. स्ट्रीट डॉग्स को लेकर भयानक नफरत करने का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक कसाई ने फीमेल डॉगी को चाकू घोंपकर इसलिए मार डाला, क्योंकि वो शॉप के बाहर कचरे से अपने लिए खाना ढूंढ रही थी। डॉगी ने कुछ दिन पहले ही पिल्ले दिए थे। घटना गोरेगांव(ईस्ट) के वीट भट्टी इलाके की है। यहां 20 साल का इरशद कुरैशी 'पाकीजा मटन शॉप' चलाता है। सोमवार को यह फीमेल डॉगी शॉप के पास कचरे से अपने लिए खाना ढूंढ रही थी। इससे गुस्से में आकर इरशद ने मीट काटने वाले चाकू से ही डॉगी पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दर्द से तड़पती जान बचाकर भागी डॉगी
हमले के बाद जख्मी डॉगी वहां से घिसटते हुए भागी। वहां लगे गणेश पंडाल में मौजूद लोगों ने जब डॉगी के चीखने की आवाज सुनी, तो जाकर देखा। डॉगी तड़प-तड़पकर दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद वहां मौजूद सुनील कुंभार(28) ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया। बताते हैं कि वहां मौजूद चिकन शॉप के बाहर काफी संख्या में स्ट्रीट डॉग इकट्ठा होते हैं। शॉपकीपर मीट के जो छोटे और खराब पीस कचरे में फेंक देते हैं, डॉगी उन्हें अपना खाना बनाते हैं। घटना रात करीब 12.30 बजे की है। इस घटना के बाद डॉगी के नवजात पिल्लों को पालने की जिम्मेदारी मोहल्लेवालों ने ले ली है। इस मामले में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर अनंत महादेवन ने आरोपी को जमानत देने पर अपने फेसबुक पेज पर टिप्पणी की है।