कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार पर संकट के बादल मानसून की तरह छा गए हैं। कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नये घटनाक्रम में कांग्रेस और JDS के भी कुछ विधायक इस्तीफा देकर मुंबई पहुंचे हैं। ये विधायक मुंबई में जिस फाइव स्टार होटल में रुके हैं, वहां गहमा-गहमी बनी हुई है। 

मुंबई. कर्नाटक का राजनीतिक 'नाटक' मुंबई में खेला जा रहा है। कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नये घटनाक्रम में कांग्रेस और JDS के भी कुछ विधायक इस्तीफा देकर मुंबई पहुंचे हैं। ये मुंबई में जिस फाइव स्टार होटल में रुके हैं। वहां गहमा-गहमी बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन विधायकों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने होटल के बाहर जमकर हंगामा किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस विधायकों से इस्तीफे वापस लेने और कुमारस्वामी सरकार के साथ बने रहने की मांग की।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी दो बीजेपी नेताओं विधान परिषद में बीजेपी के सदस्य प्रसाद लाड और भाजपा युवा मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष मोहित भारतीय की इस होटल में मौजूदगी चर्चा का विषय रही। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी 'ऑपरेशन लोटस' के जरिए कर्नाटक सरकार को गिराना चाहती है।