नवी मुंबई की तलोजा जेल तोड़ कर अक्टूबर 2019 से फरार चल रहे सेंधमारी के मामले में दोषी ठहराए गए 25 वर्षीय व्यक्ति को पड़ोस के पालघर जिले में पकड़ लिया गया।

ठाणे. नवी मुंबई की तलोजा जेल तोड़ कर अक्टूबर 2019 से फरार चल रहे सेंधमारी के मामले में दोषी ठहराए गए 25 वर्षीय व्यक्ति को पड़ोस के पालघर जिले में पकड़ लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेंधमारी के मामले में सजा काट रहा राजेश जाधव 11 अक्टूबर को जेल से भाग गया था। उन्होंने बताया कि उसके बार-बार जगह बदल लेने के चलते उसे गिरफ्तार करना मुश्किल हो रहा था।

पालघर जिले के नालासोपारा से पकड़ा गया

उसे गुप्त सूचना पर बृहस्पतिवार को पालघर जिले के नालासोपारा से पकड़ा गया और नवी मुंबई मे खारघर पुलिस को सौंप दिया गया। जेल खारघर के पास तलोजा में स्थित है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)