पुणे से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि एक शख्स ने महिला पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान यह शख्स भी बुरी तरह जल गया और बाद में उसकी मौत हो गई, जबकि महिला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। 

नई दिल्ली। कहा जाता है जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद पहले उसमें गिर जाते हैं। महाराष्ट्र में ऐसा ही एक वाकया हुआ है। यहां एक शख्स के गुस्से ने तीन लोगों को जला दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत एक पुरूष घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घटना सोमवार देर रात की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुणे में वडगांव शेरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने विवाद के बाद 32 वर्षीय महिला को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, इस दौरान यह व्यक्ति भी बुरी तरह जल गया था, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस घटना में एक तीसरा व्यक्ति भी जला है और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि यह तीसरा शख्स विवाद के दौरान बीच-बचाव कर रहा था। 

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले स्थानीय लोग आग बुझा चुके थे 
पुणे शहर के फायर ब्रिगेड विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घटना पुणे-अहमदनगर रोड पर स्थित वडगांव शेरी क्षेत्र स्थित सोमनाथ नगर की है। यहां सोमवार देर रात टेलरिंग की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। आसपास के फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड के कुछ वाहन मौके पर पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया था। घटना में तीन लोगों के जलने की सूचना थी। इसमें एक व्यक्ति 90 प्रतिशत तक जल गया था और उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक का नाम मिलिंद नाथसागर था। वहीं, एक महिला जिसका नाम जनिंद है और एक पुरूष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरूष की पहचान नहीं हो सकी है। 

मिलिंद ने महिला पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया!
वहीं, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि टेलरिंग की दुकान मिलिंद की थी। जनिंद वहां काम करती थी। मिलिंद ने किसी वजह से महिला को काम से निकाल दिया था, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि मिलिंद ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और इस दौरान वह भी जल गया। तीसरा घायल शख्स घटना को देखकर वहां बीच-बचाव करने पहुंचा था मगर वह खुद जल गया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

एलन मस्क के पास कभी खाने को नहीं थे पैसे, आज बन गए ट्विटर के मालिक 

ऐसी मौत न मिले, कुत्तों ने खरगोश के किए 3 टुकड़े और कच्चा चबा गए, कमजोर दिल वाले वीडियो न देखें

गरीब पिता की मजबूरी! एंबुलेंस ने मांगी मोटी रकम तो बाइक पर 90 किमी ले गया बेटे का शव