माना जा रहा है कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सिलसिले से जुड़ा है। बताते चलें कि संघ प्रमुख समेत पार्टियों के तमाम नेताओं ने लोगों से सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।

नागपुर. दशकों से जारी रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में आज अहम दिन है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगी। फैसले को लेकर देशभर में तगड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यूपी समेत कई राज्यों में स्कूल-सोलेज बंद कर दिए गए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि संघ प्रमुख दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद दोपहर एक बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सिलसिले से जुड़ा है। बताते चलें कि संघ प्रमुख समेत पार्टियों के तमाम नेताओं ने लोगों से सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।

Scroll to load tweet…


सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

बताते चलें कि फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के बाहर सुरक्षा बालों को तैनात किया गया है। कोर्ट के इलाके के आस-पास 144 लगा दी गई है। फैसला सुनाने वाले जजों की भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।