महाराष्ट्र के बीड जिले के अहिल्यानगर में एक खतरनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा का पहिया निकलने से वह हवा में उछलकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार और ऑटो में बैठे लोग घायल हो गए।

Beed Road Accident Viral Video: भारत में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके पीछे एक बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और वाहनों की सही मेंटेनेंस न होना भी है। अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण खतरनाक दुर्घटनाएं हो जाती हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला हादसा महाराष्ट्र के बीड जिले के अहिल्यानगर इलाके में हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए।

वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक सड़क हादसा

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तिपहिया ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार में सड़क पर जा रहा होता है। अचानक चलते-चलते उसका एक पहिया निकल जाता है।पहिया निकलते ही ऑटो का संतुलन बिगड़ जाता है और वह सड़क पर उछलते हुए सामने से आ रहे एक बाइक सवार से जा टकराता है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं। 

हवा में उछलकर बाइक से टकराया ऑटो

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि तेज स्पीड के कारण ऑटो रिक्शा का नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ जाता है। पहिया अलग होते ही वाहन हवा में उछल जाता है और सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा जाता है। इस हादसे में बाइक सवार को चोट लगती है। वहीं ऑटो में बैठे यात्री भी गिरकर घायल हो जाते हैं। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और घायलों की मदद करने की कोशिश करते हैं।

Scroll to load tweet…

कैसे हुआ हादसा?

वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि ऑटो रिक्शा के लेफ्ट साइड के व्हील का क्लैंप कट जाता है, जिससे पहिया अलग हो जाता है। ऑटो के तेज स्पीड में होने की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह हवा में उछलते हुए एनफील्ड सवार शख्स से टकरा जाता है।