बॉम्बे हाई कोर्ट के सतारा लोकसभा चुनाव पर दायर चुनाव याचिका पर निर्णय लेने के बाद उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

नई दिल्ली (New Delhi). चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 21 अक्टूबर को ही होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉम्बे हाई कोर्ट के सतारा लोकसभा चुनाव पर दायर चुनाव याचिका पर निर्णय लेने के बाद उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया। अदालत का आदेश सोमवार को ही आयोग को मिला था। सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद उदयनराजे भोसले ने हाल ही में लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था।

विधानसभा चुनाव के साथ ही इस सीट पर डले वोटों की गिनती भी 24 अक्टूबर को की जाएगी।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]